गोपालगंज, मार्च 10 -- भोरे, एक संवाददाता। प्रखंड के अमही धाम में आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ के तीसरे दिन वृंदावन से आए कथा वाचक धन्वंतरी महाराज ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कथा के दौरान महाराज जी ने कहा कि गुरु के सानिध्य से मनुष्य का मन शुद्ध होता है। उन्होंने बताया कि यदि गुरु की प्रत्यक्ष उपस्थिति न भी हो, तो मात्र उनका सच्चे मन से ध्यान करने से ही भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होने लगती है।महाराज जी ने आह्वान किया कि व्यक्ति को गुरु और ईश्वर की भक्ति व भजन को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए, क्योंकि इसी मार्ग से सुखद जीवन का निर्माण संभव है।उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि स्वयं साक्षात ईश्वर का स्वरूप होने के बावजूद श्री राम ने अपने जीव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.