अमहिया- लतपुरवा मार्ग पर सीसी सड़क का लोकार्पण
बाराबंकी, मई 3 -- रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। अमहिया संपर्क मार्ग से छोटी जमोली होते हुए लतपुरवा संपर्क मार्ग तक निर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण रविवार को भाजपा नेता जवाहर वर्मा और जिला पंचायत सदस्य अभिषेक वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। यह सड़क जिला पंचायत द्वारा 23.75 लाख रुपये की लागत से करीब 370 मीटर लंबाई में बनाई गई है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। लोकार्पण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जवाहर वर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार विकास को प्राथमिकता देते हुए बिना भेदभाव के कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया है और विकास कार्यों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.