सुल्तानपुर, मई 25 -- सुलतानपुर। हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के उत्तराधिकारी व चचेरे भाई जनाब मुस्लिम इब्ने अकील अलैहिस्सलाम की शहादत पर 27 म‌ई को दिन में एक बजे शिया जामा मस्जिद गोराबरिक अमहट में एक मजलिस का आयोजन किया गया है। मजलिस को मौलाना मोहम्मद जाफर खान इमाम जुमा जामा मस्जिद गोराबरिक अमहट पढ़ेंगे। इसके बाद शबीह ताबूत का जुलूस जामा मस्जिद से उठकर लगभग 4 बजे हुसैनिया नौतामीर अमहट पर समाप्त होगा। जिसमें अमहट की सभी अंजुमने नौहा मातम करेंगी। इसकी जानकारी हैदर अब्बास खान अध्यक्ष हुसैनी शिया वेलफेयर एसोसिएशन ने दी है। यह भी पढ़ें- इसाले सवाब पर हुई गोष्ठी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...