सुल्तानपुर, जून 14 -- सुलतानपुर। अमहट मंडी परिसर में फल मंडी का क्षेत्र बारिश के पानी से भरा हुआ है। जलभराव और जमा गंदगी के कारण फलों की गुणवत्ता खराब हो रही है, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है। व्यापारियों ने बताया कि कई बार मंडी प्रशासन को नालियों की सफाई व परिसर की साफ-सफाई के लिए अवगत कराया गया, लेकिन प्रशासन कुछ कर नहीं रहा है। नतीजतन व्यापारियों को रोजाना आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- मंझौल में कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था नहीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...