बस्ती, जनवरी 28 -- नगर बाजार। बस्ती जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर स्थित नया अमहट पुल वर्तमान में राहगीरों के लिए असुरक्षित हो गया है। अयोध्या-गोरखपुर लेन पर बने इस पुल की दाएं और बाएं, दोनों तरफ की सुरक्षा रेलिंग पूरी तरह टूटकर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। पुल के दोनों किनारों पर सुरक्षा घेरा न होने के कारण वाहन चालकों, विशेषकर बाइक सवारों के नदी में गिरने का गंभीर खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि रात के अंधेरे और तेज रफ्तार के कारण स्थिति अधिक भयावह हो जाती है। पूर्व में भी यहां एक कार के नदी में गिर जाने से बड़ा हादसा हो चुका है, जिसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा अब तक मरम्मत का कोई कार्य शुरू नहीं किया गया है। प्रशासन की इस कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.