पलामू, मई 14 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत हरतुआ पंचायत के अमवां गांव में आयोजित श्री श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे गांव का भ्रमण किया। इस दौरान जय श्रीराम और हनुमान जी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। चार दिवसीय यह धार्मिक आयोजन 13 मई से 16 मई तक आयोजित किया जा रहा है। यज्ञ का संचालन श्री श्री 1008 रामानुजाचार्य वैष्णव मणि स्वामी नारायणाचार्य महाराज, प्रयागराज के सानिध्य में किया जा रहा है। गुरुवार को मंडप प्रवेश एवं कलश यात्रा कार्यक्रम में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में पांकी विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता को शामिल हो...