बोकारो, मई 28 -- फुसरो। सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र की एएडीओसीएम यानी अमलो परियोजना के व्यू प्वाइंट के पास देर रात हॉलपेक से बाइक सवार को धक्का लगने की घटना सामने आई। घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गया वहीं बाइक सवार बाल बाल बच गया। वहीं घटना के बाद बाइक को बेरमो थाना की पुलिस को सुपुर्द किया गया। जनता मजदूर संघ के एरिया सचिव विकास सिंह ने कहा कि अमलो परियोजना में बार-बार दुर्घटना घट रही है। सुरक्षा के नाम पर खिलवाड़ हो रहा है। सेफ्टी वीक के नाम पर लाखों करोड़ों रुपए खर्च करके बड़े-बड़े आयोजन किए जाते हैं बावजूद इसके परियोजना में आए दिन दुर्घटना घटती रहती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...