अमलो में पोकलेन एलएंडटी मशीन में लगी आग
बोकारो, मई 20 -- करगली, प्रतिनिधि। सीसीएल ढोरी एरिया के एएएडीओसीएम (अमलो) परियोजना के छह नंबर खदान में मंगलवार की देर शाम को पोकलेन एलएंडटी मशीन 195 में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही परियोजना पदाधिकारी व अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जामकारी ली। लेकिन घटना का कारण नहीं बताया जा रहा है। मशीन में लगे आग को बुझाने के लिए टैंकर के माध्यम से पानी की बौछार कर, मिट्टी आदि से बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन समाचार लिखे जाने तक आग पुरी तरह नहीं बुझ पाया था। घटना स्थल पर पहुंचे यूनियन नेता गोवर्धन रविदास ने कहा कि आग का कारण प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा है। कहा कि मशीन को समय से मेन्टेनेन्स नहीं किया जाता है। यही कारण है कि परियोजना में कई मशीन आग के हवाले हो चुकी है। हालांकि सीसीएल अधिकारी इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.