बोकारो, मार्च 11 -- बेरमो, प्रतिनिधि। बेरमो में अमलो और फुसरो के बीच बुधवार को एक मालगाड़ी की दो बोगियां अचानक कपलिंग खुलने के कारण ट्रेन से अलग हो गईं। पुराना बीडीओ ऑफिस के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग के समीप यह घटना घटी। इससे कुछ देर के लिए इलाके में हलचल मच गई। रेलवे कर्मियों के अनुसार खाली मालगाड़ी फुसरो की ओर जा रहा था। इसी दौरान कपलिंग में आई तकनीकी खराबी के कारण दो बोगियां मालगाड़ी से अलग होकर पीछे रह गईं। घटना की सूचना मिलते ही रेलकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए। बाद में अलग दोनों बोगियों को सुरक्षित तरीके से मालगाड़ी में जोड़कर आगे के लिए रवाना कर दिया गया। गनीमत रही कि इस तकनीकी घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, अन्यथा गंभीर दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.