सोनभद्र, अप्रैल 1 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल की सीडबल्यूएस इकाई में मंगलवार को संविदाकर्मियों हेतु अंतर क्षेत्रीय संवर्धन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके फाइनल में अमलोरी ने 51 अंकों हासिल कर विजेता खिताब तथा खड़िया परियोजना ने 45 अंकों सहित उपविजेता खिताब अपने नाम किया। इस दौरान इंडिविजुयल चैंपियनशिप (पुरुष वर्ग) में खड़िया परियोजना से अंकित कुमार एवं इंडिविजुयल चैंपियनशिप (महिला वर्ग) में झिंगुरदा परियोजना से खुशबू एवं जयंत से पालो ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्गों में विभिन्न श्रेणियों शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, टग ऑफ वार, रिले रेस, पिचर रेस, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, जैवलिन थ्रो, लॉन्ग जंप संबंधी मैच खेले गए। इस प्रतियोगिता में 18 मैच खेले गए जिसमें एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों से 301 खिलाड़ियों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.