अमलीया-रायकेरा जंगल में दो हाथियों की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत
गुमला, सितम्बर 13 -- भरनो, प्रतिनिधि। प्रखंड के अमलीया-रायकेरा जंगल क्षेत्र में इन दिनों दो जंगली हाथियों की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत है। हाथी जंगल से निकलकर आए दिन सड़क और जंगल से सटे खेतों में पहुंच रहे हैं। इससे धान की फसलों को नुकसान होने के साथ किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं हाथियों के मुख्य सड़क की ओर आने से राहगीरों की सुरक्षा को लेकर भी खतरा बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: तीन हाथियों ने सेमिनार जंगल में डाला डेरा, दहशत में ग्रामीणवन विभाग की कार्रवाई हाथियों की गतिविधियों की सूचना मिलने पर वन विभाग गुमला की टीम वनरक्षी अकील अहमद के नेतृत्व में रायकेरा गांव और आसपास के जंगल क्षेत्र में पहुंची। टीम ने देर रात तक इलाके में निगरानी और गश्ती की। इस दौरान लाउडस्पीकर से ग्रामीणों को हाथियों की मौजूदगी की जानकारी देकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.