गुमला, अप्रैल 1 -- भरनो। प्रखंड के अमलिया गांव में पिछले छह महीने से गिरा बिजली खंभा अब तक नहीं हटाया गया है। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। खंभा खेत में झुका हुआ है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग को सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित है और स्कूल में बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। गर्मी में पंखे नहीं चलने से परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने जल्द खंभा हटाकर नया लगाने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...