अमलाबाद कोलियरी में मनाई गई मजदूर दिवस की 140वीं वर्षगांठ
बोकारो, मई 21 -- चंदनकियारी। संयुक्त ट्रेड यूनियन एवं संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से मजदूर दिवस की 140वीं वर्षगांठ पर बुधवार को मंगलम कोलफिल्ड प्राइवेट लिमिटेड, अमलाबाद कोलियरी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद वेदी तथा क्रांतिकारी नेता स्वर्गीय कोकिल रजवार और स्वर्गीय उदय शेखर की स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक मोतीलाल रजवार ने की, जबकि संचालन बिहार कोल माइनर्स यूनियन अमलाबाद शाखा अध्यक्ष संजीत रजवार ने किया। एआईयूटीयूसी के राज्य उपाध्यक्ष अनिल बाउरी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस संघर्ष और अधिकारों की रक्षा का प्रतीक है। वहीं किसान खेत मजदूर संगठन के राज्य सचिव कुमुद महतो ने 1886 के शिकागो आंदोलन का उल्लेख करते हुए मजदूरों के संघर्ष को याद किया। किसान सभा के जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.