अमलाटोली श्रमिक बाजार में मजदूरों की संख्या हुई आधी
लोहरदगा, अप्रैल 2 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा शहर के अमलाटोली चौक पर इन दिनों मजदूरों की संख्या में काफी कमी देखी जा रही है। जहां पहले सुबह होते ही सैकड़ों मजदूर काम की तलाश में जुट जाते थे, वहीं अब उनकी संख्या लगभग आधी रह गई है। इससे निर्माण कार्यों पर भी असर पड़ने लगा है। जानकारी के अनुसार रसोई गैस की किल्लत और खाना बनाने में हो रही परेशानी के कारण दूरदराज जिलों से आए कई श्रमिक अपने गांव वापस लौट गए हैं। मजदूरों का कहना है कि गैस नहीं मिलने से भोजन बनाना मुश्किल हो गया है, जिससे शहर में रहकर काम करना कठिन हो गया है। श्रमिकों ने बताया कि गैस सिलेंडर की समय पर आपूर्ति नहीं होने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार होटल में खाना खाना पड़ता है, जिससे खर्च बढ़ जाता है। वहीं दूसरी ओर निर्माण सामग्री में बढ़ोतरी के कारण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.