हल्द्वानी, मार्च 28 -- हल्द्वानी, संवाददाता। अमलतास विला सोसाइटी में नवनिर्मित मां दुर्गा मंदिर का तीन दिवसीय प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव शनिवार को महायज्ञ और विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ। मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने बताया कि सोसाइटी के सामूहिक संकल्प से निर्मित इस मंदिर में ओंकारेश्वर से लाए गए शिवलिंग सहित मां दुर्गा, गणेश, लक्ष्मी, शिव परिवार, राधा-कृष्ण, सीता-राम और हनुमान जी की भव्य प्रतिमाएं जयपुर से लाकर प्रतिष्ठित की गईं है। कार्यक्रम में प्रो. प्रदीप जोशी, नंदन अगरी, सुधीर पंत, उर्मिला जोशी, मुकेश टम्टा, सोनिया भगत, चंद्रा जोशी, नीरू चौधरी, गोपाल बिष्ट, कुंदन बिष्ट, नीलम सिंह, डॉ. अर्पित वशिष्ठ, महेंद्र कार्की, नितिन शर्मा, प्रदीप गैड़ा, कर्नल सीके चौधरी और प्रो. महेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.