अमर सेनानियों को नमन किया
गाज़ियाबाद, अगस्त 9 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। सामाजिक संगठन मातृभूमि सेवा संघ की ओर से काकोरी ट्रेन एक्शन के अमर सेनानियों की याद में रविवार को गोविंदपुरी स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। पदाधिकारियों ने सेनानियों और मां भारती की प्रतिमा की साफ-सफाई के बाद माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मोहित सोनी, पवन चौधरी, राजीव सैन, पवन शर्मा, विनय सिंघल, तेजा सिंह, योगेश कुमार, अविनाश झा, सिद्धार्थ और महेश आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.