अमर सिंह सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बने
बिजनौर, मई 13 -- कासमपुरगढ़ी। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी का द्विवार्षिक चुनाव शांति पूर्वक ढंग से संपन्न हो गया। कांटे की टक्कर में अमर सिंह अध्यक्ष, धर्मेंद्र सिंह महामंत्री और विक्रम सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए। अमर सिंह ने शिवराज सिंह को 13 मतों से पराजित करके अध्यक्ष पद पर परचम लहराया। जबकि धर्मेंद्र सिंह ने दिनेश शास्त्री को, 6 मतों के अंतर से हराकर महामंत्री पद पर कब्जा जमाया। विक्रम सिंह ने 55 के मुकाबले 108 मत हासिल करके कोषाध्यक्ष पद पर बड़ी जीत हासिल की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमर सिंह ने कहाकि सफाई कर्मियों की समस्याओं का समाधान कराने का हर संभव प्रयास करेंगे। भारी संख्या में मौजूद सफाई कर्मियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.