अमर सिंह व फरहद अली बने सदस्यता अभियान के प्रभारी
कुशीनगर, अगस्त 14 -- कुशीनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यता अभियान को लेकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर सिंह और मंत्री फरहद अली को प्रभारी बनाया गया। दोनों पदाधिकारी सात दिनों तक चलने वाले सदस्यता अभियान के दौरान ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षकों को संगठन की सदस्यता दिलाएंगे। ब्लाक अध्यक्ष एवं ब्लाक सदस्यता प्रभारी विद्या सागर पांडेय ने बताया कि संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को संगठन की सदस्यता दिलाने के साथ उन्हें संगठन के उद्देश्यों और शिक्षक हितों के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी जाएगी। सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों और सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक शिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.