अमर सिंह पीजी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता आयोजित
अमरोहा, अगस्त 7 -- अमर सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को एनएसएस इकाई के संयोजन में नशा मुक्त युवा, विकसित भारत विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। शुभारंभ प्राचार्य डॉ.अशोक कटारिया ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य ने कहा कि स्वस्थ, जागरूक व सशक्त युवा ही देश की प्रगति की मजबूत नींव हैं। युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करना चाहिए। प्रतियोगिता में छात्रा गुनगुन प्रथम व आरुषि द्वितीय स्थान पर रहीं, पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी शिवा, योगेश त्यागी, जितेंद्र सिंह, निसार अहमद, महेश सैनी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Shravasti News: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका इंटर कॉलेज में नशा मुक्ति कार्यक्रम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.