अमर शहीद श्रीदेव सुमन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
मेरठ, मई 25 -- गढ़वाल सभा (पंजी.) मेरठ के तत्वावधान में रविवार को अमर शहीद श्रीदेव सुमन की जयंती की पूर्व संध्या पर कम्युनिटी हॉल, पांडव नगर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम "एक शाम सुमन जी के नाम" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया। वक्ताओं ने अमर शहीद श्रीदेव सुमन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें महान क्रांतिकारी और राष्ट्रभक्त बताया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार श्रीदेव सुमन ने टिहरी रियासत की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध जनअधिकारों की लड़ाई लड़ी। कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह भी पढ़ें- गढ़वाल सभा ने 'एक शाम सुमन जी के नाम' कार्यक्रम का किया आयोजन जीतू पहाड़ी ने गढ़वाली भजन एवं लोकगीत की प्रस्तुति दी। हेमंत बिष्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.