बलिया, अप्रैल 7 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ देश में पहली बार वर्ष 1857 में ही बगावत का बिगुल फूंकने वाले अमर शहीद मंगल पाण्डेय का शहादत दिवस आठ अप्रैल को यानि आज है। अपने वीर सपूत की स्मृति में बागी धरती पर बुधवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। अमर क्रांतिकारी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के साथ ही सभाएं आयोजित होंगी। नगवा स्थित अमर शहीद के पैतृक गांव नगवा और शहर में कदम चौराहा स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा स्थल के पास कई कार्यक्रम होंगे। अमर शहीद के पैतृक गांव नगवा में स्थित शहीद मंगल पांडे स्मारक स्थल पर दिन में श्रद्धांजलि सभा के साथ ही भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की अगुवाई में यहां शाम पांच बजे से समारोह का आयोजन होगा। समारोह के मुख्य अतिथि बीएचयू के कुलपति अजीत कुमार चतुर्वेद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.