गोरखपुर, मई 1 -- गोरखपुर, निज संवाददाता अमर शहीद बन्धू सिंह स्मारक समिति के तत्वावधान में अमर शहीद बन्धू सिंह जी के 194वें जन्म दिवस पर 1 मई को आर्यनगर चौक पर स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्षता कर रहे सहजनवा विधान सभा के पूर्व विधायक शीतल पाण्डेय ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि बाबू बन्नू सिंह ने समाज से जातिवाद, छुआछूत मिटाकर एक समतामूलक समाज की स्थापना के लिए ब्रितानिया हुकूमत के खिलाफ अपना सर्वोच्च न्यौछावर कर आजादी की मशाल जलाई ।भाजपा के जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने कहा कि शहीद बन्धू सिंह सच्चे देशभक्त थे जिन्होंने अपनी डुमरी रियासत अंग्रेजों द्वारा हड़प लिये जाने के बावजूद अंग्रेजों से निरन्तर लड़ते हुए भारत माता के चरणों में शहीद हो गये। ऐसे राष्ट्रभक्त योद्धा को हम नमन करते हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.