अमर शहीद बंधु सिंह को याद कर दी श्रद्धांजलि
गोरखपुर, अगस्त 12 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। अमर शहीद बंधु सिंह स्मारक समिति के तत्वावधान में अमर शहीद बंधु सिंह का 168वां शहादत दिवस बुधवार को आर्यनगर चौक पर स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि देकर मनाया गया। अध्यक्षता बंधु सिंह स्मारक समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शीतल पाण्डेय ने की। इस दौरान पूर्व विधायक बृजेश सिंह और बंधु सिंह के वंशज अजय कुमार सिंह 'टप्पू' ने उनकी स्मृतियों को नमन किया। मुख्य अतिथि पुष्पदंत जैन, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बंधु उपेन्द्र सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, नीरज शाही ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। मौके पर लोक गायक राकेश श्रीवास्तव अपने गीत से सभा में जोश भरा। इस अवसर पर उपेन्द्र डॉ. उग्रसेन सिंह, डॉ. योगेश सिंह, नीरज शाही, उग्रसेन सिंह, आलोक विसेन, जितेन्द्र सैनी, विश्वजितांशु सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.