लातेहार, मार्च 28 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। संयुक्त ग्राम सभा मंच, बरवाडीह के तत्वावधान में पुराना प्रखंड परिसर में अमर शहीद नीलांबर-पीतांबर की शहादत दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संकल्प यात्रा के साथ हुई, जो बाजार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए प्रखंड परिसर पहुंची। यहां मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य बरवाडीह पूर्वी कन्हाई सिंह के नेतृत्व में शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान नीलांबर-पीतांबर अमर रहें जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। मुख्य अतिथि कन्हाई सिंह ने कहा कि नीलांबर-पीतांबर की शहादत केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि आज भी प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा करना ही सच्चे अर्थों में शहीदों को श्रद्धांजलि देना है। विशिष्ट अतिथि श्यामली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.