मोतिहारी, मार्च 12 -- तुरकौलिया। तुरकौलिया पूर्वी पंचायत के गोलिया घाट कवलपुर में बुधवार को अमर शहीद जुब्बा साहनी का बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया विनय कुमार ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर शहीद जुब्बा साहनी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की शुरुआत माल्यार्पण के साथ हुई, जिसके बाद एक सभा आयोजित की गई। सभा में उपस्थित लोगों ने शहीद जुब्बा साहनी के जीवन, उनके संघर्ष और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि जुब्बा साहनी ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था और उनका जीवन आज भी लोगों को प्रेरणा देता है। सभा को संबोधित करते हुए मुखिया विनय कुमार ने कहा कि जुब्बा साहनी एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.