रांची, दिसम्बर 30 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा के सीताडीह में अमर शहीद जीतराम बेदिया का 223वां जयंती समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सुदेश कुमार ने कहा कि अमर शहीद जीतराम बेदिया ने देश के स्वाधीनता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाते हुए शहादत दी थी। हमें ऐसे क्रांतिकारी वीर की जीवनी को हर घर तक पहुंचाना है। हमें केवल जयंती और बलिदान दिवस पर ही नहीं, बल्कि हर दिन शहीद के बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि एनडीए सरकार ने स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल उन वीरों को सम्मानित करने का कार्य किया है, जिन्हें पहले भुला दिया गया था। सरकार ने ऐसे स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी को देशवासियों तक पहुंचाया है। अतिथियों ने शहीद की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर सिल्ली के प्रम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.