धनबाद, फरवरी 26 -- धनबाद। बिहार-झारखंड भ्रमण करते हुए अमर शहीद जगदेव रथ धनबाद पहुंचा। धनबाद में रथ का अभिनंदन किया गया। धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों का दो दिनों के भ्रमण के बाद बुधवार को रथ चतरा के लिए रवाना हो गया। रथ के साथ आए लोगों ने बताया कि रथ के माध्यम से जगदेव बाबू के विचारों एवं दलित, शोषित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक व आदिवासी वर्गों के उत्थान के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। रथ के साथ डॉ संत कुमार सिंह, योगेश्वर यादव, अनिल कुमार वर्मा, अजय कुमार सिंह कुशवाहा, ज्ञानेश्वर प्रसाद, कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष लाल बाबू सिंह, कांग्रेस प्रदेश महासचिव और महासभा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रवींद्र कुमार वर्मा, जितेंद्र प्रसाद, रामजी कुशवाहा, अरुण सिंह, हरि किशोर सिंह, अनिल प्रसाद, हृदया प्रसाद, यशपाल सिंह कुशवाहा आदि उपस्थित थे।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.