मुंगेर, जून 11 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले अमर शहीद जगदेव पासवान की शहादत दिवस नगर के महादेवपुर स्थित जोड़ी पोखर कार्यालय परिसर में मनाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम की अध्यक्षता खड़िया पंचायत के सरपंच उधो यादव ने किया। शहादत दिवस समारोह में वक्ताओं ने उनके संघर्षों को याद करते हुए सामाजिक बदलाव की लड़ाई में उनके योगदान की चर्चा की। अमर शहीद जगदेव पासवान के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में सुखदेव यादव ने उनके बताए रास्ते पर चलने तथा सामाजिक समानता और न्याय की स्थापना के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

सामाजिक समानता और न्याय उन्होंने कहा कि शहादत दिवस केवल श्रद्धांजलि देने का अवसर नहीं, बल्कि उन अधूरे सपनों को पूरा...