लखनऊ, मार्च 30 -- लखनऊ, संवाददाता। स्वतंत्रता संग्राम के अमर योद्धा, क्रांतिनायक छेदा पासी और उनके नौ साथियों के सम्मान में सोमवार को शहादत दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ा चांदगंज स्थित अमर शहीद छेदा पासी के स्मारक पर लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। साथ ही सरकार से छेदा पासी व उनके नौ साथियों को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग की।सभा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी शामिल हुए। उन्होंने स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अमर शहीद छेदा पासी के बलिदान और संघर्ष की गाथा हमें सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देती रहेगी। ऐसे महापुरुषों का त्याग ही हमारे लोकतंत्र की नींव है।मुख्य अतिथि भारतीय समाज दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनारायण राजभर ने कहा कि अमर शहीद छेदा पासी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.