अमर शहीद चंद्रशेखर को अर्पित किए श्रद्धासुमन
गोंडा, जुलाई 23 -- छपिया । माकपा की ब्रांच कमेटी गौरा की ओर से महान क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद की 120 वीं जयंती पटखौली बाजार में गुरुवार को मनाई गई। लोगों ने शहीद चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर फूल माला अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। माकपा जिला सचिव मंडल सदस्य खगेंद्र जनवादी ने कहा कि शहीद चंद्रशेखर आजाद का जीवन केवल अंग्रेजी हुकूमत से देश को आजाद करने के संघर्ष तक सीमित नहीं था, बल्कि वह एक ऐसे समाज के निर्माण का सपना देखते थे जिसमें शोषण, असमानता, और अन्याय के लिए कोई स्थान न हो। इस मौके पर आशीष सिंह, योगेंद्र वर्मा, योगराज वर्मा, आलोक, विश्वनाथ,सुनील, नीलम,मिथुन गुप्त, राकेश, घनश्याम जायसवाल, विशाल चौहान, विनोद, सुभाष, राधेश्याम रहे। यह भी पढ़ें- शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनायी यह भी पढ़ें- जयंती पर चंद्रशेखर आजाद को दी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.