मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नागरिक मोर्चा के संस्थापक महासचिव मोहन प्रसाद सिन्हा ने शनिवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर शहीद खुदीराम बोस फांसी स्थल को दर्शनीय स्थल बनाने की मांग की है। कहा है कि इससे युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी और आम लोगों को उन्हें नमन करने का अवसर मिल सकेगा। उन्होंने कहा है कि आजादी के वर्षों बाद भी आम जनता फांसी स्थल को नमन करने से वंचित रह जाती है। कहा कि उन्हीं लोगों के लिए उस दिन जेल का फाटक खोला जाता है, जिनको जिला प्रशासन जाने की अनुमति होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...