फतेहपुर, अगस्त 14 -- धाता। क्षेत्र के शुकुलपुर गांव में अमर शहीद कंचन सिंह के शहीद स्मारक पर उनके शहीदी दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर उनके चित्र के समक्ष दीप जलाकर और पुष्प अर्पित कर वीर शहीद को नमन किया। इस दौरान भारत माता की जय और वीर शहीद अमर रहें के नारों से माहौल देशभक्ति से गूंज उठा। वहीं स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को भी याद किया गया। सभी ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीद की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। यह भी पढ़ें- कुढ़नी में शहीद पवन सिंह को दी श्रद्धांजलि इस मौके पर भाजपा धाता मंडल के महामंत्री प्रदीप कछवाह, करन सिंह, भूपेंद्र सिंह, रमेश सिंह, राहुल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद...