अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन किए अर्पित
बिजनौर, मार्च 24 -- धामपुर। उत्तर प्रदेश युवा साहित्यकार संघ के तत्वावधान में अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के बलिदान दिवस एवं समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। सोमवार को भगत सिंह चौक पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीदों को नमन किया। मुख्य अतिथि एमएलसी अशोक कटारिया ने अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने युवा शक्ति से देश के लिए जीने का आह्वन किया। कवि राज कुमार वर्मा, विरेंद्र बेताब, राम सिंह सुमन, नरेश वर्मा, विभूति कांत शर्मा ने देश प्रेम से ओतप्रोत रचना प्रस्तुत कर वाहवाही बटौरी। इस मौके पर सरदार अमरजीत सिंह, एसपी सलूजा, सतवंत सिंह सलूजा, गुरशरण सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता, दिनेश नवीन, इंदु कांत शर्मा, अमित चौहान, डॉ. शंकर लाल शर्मा, बीजेपी जिला उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.