उरई, जनवरी 30 -- कोंच। बी-पैक्स जुझारपुरा सहकारी सोसायटी परिसर में शुक्रवार को भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों के बलिदान को याद करते हुए की गई। वक्ताओं ने कहा कि आज हम जिस आज़ादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं, वह असंख्य वीर सपूतों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। प्रियंक पांडेय प्रबंध निदेशक, दशरथ सिंह पटेल भदेवरा अध्यक्ष के साथ विनोद पटेल, राजकुमार शर्मा, राजेश शुक्ला, महेंद्र झा, राम अनुग्रह सिंह, विमल याज्ञिक, सुरजीत पटेल, कोमल सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.