प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 23 -- गौरा, हिन्दुस्तान संवाद। 23 मार्च को शहीद दिवस पर क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित जगन्नाथ तिवारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में समारोह हुआ। इसमें लोगों ने स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि सांसद प्रमोद तिवारी के प्रतिनिधि प्रिंसिपल भगवती प्रसाद तिवारी ने शहीदों को नमन किया। पूर्व जिला जज रायबरेली ध्रुव तिवारी ने कहा कि 23 मार्च 1931 को लाहौर जेल में अंग्रेजों ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजभर को फांसी पर लटका दिया था। जिनकी शहादत के बदौलत ही हमें आजादी मिली। इस दौरान विवेक तिवारी, कुशल तिवारी, रमेश मिश्रा, अवधेश मणि तिवारी, उत्तम त्रिपाठी, संजय त्रिपाठी, गौरव, संगीत, रमापति दुबे, वेद प्रकाश, नन्हें राजा, शेष मणि तिवारी, राजेंद्र चन्द्रौटा, प्रेम सागर दुबे, लालजी तिवारी...