प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 23 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के शहादत दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को श्रद्धांजलि सभा हुई। इस दौरान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का बलिदान देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके विचार आज भी देश में अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाने की ताकत देते हैं। जिला उपाध्यक्ष विजय शंकर तिवारी ने कहा कि इन महान क्रांतिकारियों ने जिस साहस और देशभक्ति का परिचय दिया, वह आज भी हर भारतीय के दिल में जिंदा है। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, कांग्रेस सेवा दल के जिला उपाध्यक्ष रामरतन ति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.