अमर शहीदों के साहस और त्याग को मंच पर जीवंत किया
लखनऊ, अगस्त 3 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता भारतेंदु नाट्य अकादमी (बीएनए) के राज बिसारिया प्रेक्षागृह में सोमवार को मंचित नाटक काकोरी एक्शन ने काकोरी कांड के अमर शहीदों के साहस, त्याग और देशभक्ति को सशक्त ढंग से मंच पर जीवंत कर दिया। वरिष्ठ नाटककार सुशील कुमार सिंह द्वारा लिखित इस प्रस्तुति ने स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी के सामने प्रभावशाली अंदाज में रखा। निर्देशन डा. सुमित श्रीवास्तव ने किया। नाट्य मंचन राष्ट्रगीत वंदेमातरम सार्धशती के उपलक्ष्य में महाकवि कालिदास जयंती पर राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 2026 में संगीत नाटक नाटक अकादमी की ओर से किया गया।नाटक की शुरुआत शाहजहांपुर के एक रंगमंचीय दल से होती है, जो काकोरी शताब्दी वर्ष के अवसर पर लखनऊ में प्रस्तुति देने के लिए रवाना होता है। रास्ते में उनकी बस काकोरी स्टेशन के निकट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.