अमर विलास में डिनर करके फरार हुए चार युवक
आगरा, जून 1 -- सितारा होटल अमर विलास में डिनर करके चार युवक बिना बिल दिए फरार हो गए। होटल के सीसीटीवी में चारों कैद हैं। आरोपियों के खिलाफ ताजगंज थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। एक आरोपित ने होटल में फोन करके रात्रिभोज के लिए टेबल बुक कराई थी। उसका मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। पुलिस सर्विलांस की मदद से आरोपियों का पता लगा रही है। होटल अमर विलास के मैनेजर रोबिन भारद्वाज ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें असद खान नामजद है। इसी नाम से पांच मई को होटल बोर्ड लाइन पर फोन करके सात मई की रात के लिए टेबल बुक कराई गई थी। आरोप है कि सफेद रंग की डिजायर कार से चार युवक होटल पहुंचे। चारों ने बेल्वयू रेस्तरां में रात्रिभोज किया। पहले तीन युवक रेस्तरां से बाहर निकले। पार्किंग में पहुंच गए। कार लेकर बाहर चले गए। उनके बाद असद खान सिगरेट पीने के बहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.