गंगापार, मार्च 23 -- शहीद दिवस के अवसर पर सोमवार को क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। धरवारा स्थित जीएस एकेडमी में आयोजित संगोष्ठी में प्रबंधक विनय प्रताप सिंह ने कहा कि शहीद देश की आन-बान और शान हैं, जिन पर पूरे राष्ट्र को गर्व है।कवि रत्नाकर तनहा ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को याद करते हुए उन्हें सच्चा देशभक्त बताया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...