बाराबंकी, दिसम्बर 21 -- रामसनेहीघाट। राष्ट्र की स्वतंत्रता, अखंडता और संविधान की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों की स्मृति को जीवंत रखने के उद्देश्य से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रामसनेहीघाट में भावपूर्ण देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्र सेवा संकल्प के तत्वावधान में होने वाला यह आयोजन शहीदों के त्याग और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नागरिकों में राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध जगाने का माध्यम बनेगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नगर पंचायत स्थित आधुनिक शिक्षा निकेतन में एक बैठक करके आयोजन की रूपरेखा तय की गई। बैठक में बताया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रामसनेहीघाट स्थित कल्याणी नदी तट पर "एक शाम शहीदों के नाम" कार्यक्रम के अंतर्गत दीपदान एवं सांस्कृतिक आयोजन किया जाएगा। नदी तट पर दीप प्रवाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.