अमर ज्योति घोटाले के आरोपियों की गिरफ्तारी की डीएम से गुहार
बदायूं, जून 2 -- बदायूं। अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड घोटाले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और निवेशकों की रकम वापस दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को पीड़ित निवेशकों और अधिवक्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि चार मुकदमे दर्ज होने, आरोपियों पर इनाम घोषित होने और न्यायालयी राहत समाप्त होने के बावजूद मुख्य आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं किए जा सके हैं। ज्ञापन में बताया गया कि कंपनी निदेशक शशिकांत मौर्य, सूर्यकांत, श्रीकांत और अन्य नामजद आरोपी करोड़ों रुपये की ठगी के मामलों में वांछित चल रहे हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन अब उनकी याचिकाएं निस्तारित हो चुकी हैं और गिरफ्तारी में कोई कानूनी बाधा नहीं बची है। यह भी पढ़ें- महिला फेसबुक फ्रेंड ने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.