अमर ज्योति कंपनी पर दिवालिया समाधान प्रक्रिया शुरू, निदेशकों के अधिकार निलंबित
बदायूं, जुलाई 29 -- बदायूं, संवाददाता। अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड के खिलाफ चल रहे ठगी प्रकरण में राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण प्रयाराज पीठ ने बड़ा आदेश जारी किया है। न्यायाधिकरण ने कंपनी के विरुद्ध कॉरपोरेट दिवालिया समाधान प्रक्रिया शुरू करते हुए उसका पूरा प्रबंधन अंतरिम समाधान पेशेवर को सौंप दिया है। बदायूं में वर्ष 2025 में अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड पर हजारों निवेशकों की जमा पूंजी हड़पने का मामला सामने आया था। शिकायतों के बाद सदर कोतवाली में कंपनी के निदेशक शशिकांत मौर्य, सूर्यकांत मौर्य समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज किए गए। जांच के दौरान पुलिस ने कंपनी से जुड़े बैंक खातों को फ्रीज कराया, कई आरोपियों पर इनाम घोषित किया और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- पेटीएम की यूपीआई समेत बाकी सुविधाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.