बागपत, जून 29 -- बागपत। 1857 के क्रांतिनायक शहीद धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह धामा ने बताया कि चार जुलाई 1857 के दिन अंग्रेजों क्रान्तिनायक धनसिंह कोतवाल के गांव पांचली खुर्द पर तोपों से आक्रमण किया था। जिसमें 400 से ज्यादा व्यक्ति मारे गए थे। चार जुलाई को शहर के वात्सायन पैलेस में राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी, जिसमें 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर क्रांतिनायक शहीद धनसिंह कोतवाल एवं मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर क्रांतिकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। क्रांतिनायक शहीद धनसिंह कोतवाल प्रपोत्र तस्वीर सिंह चपराना ने कहा कि शहीद धनसिंह कोतवाल केवल 1857 की क्रांति के एक योद्धा नहीं, बल्कि भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रथम जननायक थे। यह भी पढ़ें- अकलपुरा में अमर शहीद बा...