अमर्यादित व्यवहार के आरोपी ग्राम प्रधान को हटाने की मांग
घाटशिला, मई 19 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की भूतिया पंचायत अंतर्गत मांगरोसोल गांव में सोमवार को पूर्व ग्राम प्रधान पंचानन हंसदा की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसमें वर्तमान ग्राम प्रधान बाघराय हांसदा की कार्यशैली और नवगठित स्थायी ग्रामसभा समिति का पुरजोर विरोध किया गया। ग्रामीणों ने वर्तमान प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका व्यवहार अत्यंत अमर्यादित हैं। इस आचरण से परेशान होकर ग्रामीणों ने उन्हें पद से हटाने की मांग को लेकर उग्र विरोध प्रदर्शन किया और स्पष्ट किया कि वे उनके किसी भी फैसले को नहीं मानेंगे व गांव में कोई सरकारी कार्य नहीं होने देंगे। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि इस समस्या को लेकर पिछले एक साल में कई बार अंचलाधिकारी को अवगत करवाकर नए ग्राम प्रधान के चयन की मांग की गई, लेकिन प्रशासन की ओर से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.