भागलपुर, जनवरी 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बिहार के बेटियों के प्रति उत्तराखंड के भाजपा मंत्री के पति द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया। राजद जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर प्रसाद यादव की अगुवाई में राजद कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले रेलवे स्टेशन चौक से विरोध मार्च निकाला और कचहरी चौक पर पहुंचकर पुतला दहन किया। इस मौके पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर राजद नेता ज़ेड हसन उर्फ ज़ियाउल हसन, सीमा जायसवाल, पूनम झा, अर्पणा कुमारी, अफज़ल हुसैन, मो. कौसर, अरविंद यादव, रेहान, विश्वजीत कुशवाहा, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार आदि की मौजूदगी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.