लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के विरुद्ध बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में सोमवार को गोला में आक्रोश देखने को मिला। हिन्दू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी विपिन कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विभिन्न हिंदू संगठनों और सनातन समाज के लोगों ने नगर के व्यस्त सदर चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए आरोपी मौलाना का पुतला दहन किया। एसडीएम की गैर मौजूदगी में तहसीलदार भीम चन्द को प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन दिया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा गया कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई आवश्यक है जो धार्मिक और पारिवारिक मर्यादाओं को लांघकर देश का सांप्रदायिक माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कई प्रमुख मांगें रखीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.