अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भाजपाइयों ने की आक्रोश सभा
वाराणसी, जून 3 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। वाराणसी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में बुधवार को भाजपा ने जिला मुख्यालय पर आक्रोश सभा की। इसमें पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर की गई टिप्पणी उनकी ओछी मानसिकता की परिचायक है। सभा में जिलाध्यक्ष रामशकल पटेल, आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, एमएसएमई राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश सिंह, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र, मीना चौबे, सुरेंद्र नारायण सिंह समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.