अमर्यादित आचरण के कारण स्कूल के प्रभारी समेत तीन शिक्षक निलंबित
मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता अमर्यादित आचरण के कारण एक ही स्कूल के प्रभारी समेत तीन शिक्षक को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया। इसमें एक शिक्षिका और दो शिक्षक शामिल हैं। डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने यह कार्रवाई की है।गायघाट के म.वि. गयासुद्दीनपुर पूर्वी टोला का मामला है। डीईओ ने बताया कि इस स्कूल की शिक्षिका ममता रानी व शिक्षक राकेश चेहर को उनके अमर्यादित आचरण के कारण निलंबित किया गया है। स्कूल का माहौल दूषित होने की शिकायत कुछ शिक्षिकाओं और ग्रामीणों ने की थी। इसकी जांच कराई गई। जांच में मामला सही पाया गया। इस मामले में संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया था। महिला और पुरुष शिक्षक स्कूल अवधि में कक्ष को अंदर से बंद कर लेते थे। इन आरोपों का खंडन भी शिक्षकों द्वारा नहीं किया गया। वहीं, प्रभारी प्रधानाध्यापक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.