नई दिल्ली, जनवरी 6 -- चुनाव आयोग (ईसी) ने मंगलवार को साफ किया कि नोबेल पुरस्कार विजेता एवं अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को आयोग के समक्ष पेश होने जरूरत नहीं है। आयोग ने सेन को कथित तौर पर वोटर लिस्ट में उनके नाम की स्पेलिंग में गड़बड़ी को लेकर बुलाया था। उन्होंने कहा कि चूंकि बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के पास वोटर के नामों में स्पेलिंग की गलतियों सहित छोटी-मोटी गलतियों को ठीक करने का अधिकार है, इसलिए अर्थशास्त्री के मामले में सुधार प्रशासनिक तौर पर स्थानीय स्तर पर किया जाएगा। टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने दिन में पहले दावा किया था कि सेन को चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर सुनवाई का नोटिस दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.