अमरौली रतनपुर से एटा के लिए चार अनुबंधित बसों का संचालन शुरू
एटा, जून 5 -- ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर, सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने को मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन बस सेवा से ग्राम अमरौली रतनपुर से एटा के लिए चार अनुबंधित बसों का संचालन शुरू हुआ है। शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संचालन शुरू करने के दौरान विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ग्रामीण अंचलों के लोगों वर्षों पुरानी समस्या को दूर की है। अमरौली रतनपुर सहित आसपास के गांवों के लोगों को एटा आने-जाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जिला मुख्यालय पर लोगों को न्यायालय, तहसील, अस्पताल, शिक्षा संस्थानों तथा अन्य सरकारी कार्यों के लिए नियमित रूप से जाना पड़ता है। पहले परिवहन सुविधा के अभाव में उन्हें अतिरिक्त किराया खर्च कर निजी वाहनों का सहारा ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.